Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुंदरनगर भाजपा को बड़ा झटका, 13 परिवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर – सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गलयोग सीणी और प्रेसी से 13 परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस परिवारों ने सुंदरनगर में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ग्राम पंचायत गलयोग सिनी से उपप्रधान गीता राम, वार्ड पंच मुनि लाल, वार्ड पंच हरीश कुमार, निक्का राम, मुनिलाल, ओम प्रकाश, तेज सिंह, होशियार सिंह, मीना देवी, रोशन लाल व ग्राम पंचायत प्रेसी से कामेश्वर शर्मा, चेतन कुमार व राम प्रकाश ने परिवार सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सोहन लाल ठाकुर ने सभी सदस्यों का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि सभी परिवारों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वही, अक्षत तृतया के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सुंदरनगर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा जवाहर पार्क के समीप कांग्रेस कार्यालय खोला गया। इस कार्यालय का शुभारंभ पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सोहनलाल ठाकुर ने कहा कि अक्षत तृतीया के उपलक्ष्य में सुंदरनगर में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस कार्यालय के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जानकारी व चुनाव सामग्री उपलब्ध होगी। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध किया कि चुनावी कार्यक्रमों व चुनावों से संबंधित कोई भी सुझाव हो तो पार्टी कार्यालय में उपस्थित कार्यालय अधिकारी पूर्व पार्षद तुलेंद्र बिट्टा, मनोनीत पार्षद रविशंकर और राम सिंह से संपर्क करें।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!