Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हिमाचल : दो चरणों के मतदान से निराशा में भाजपा : महेश्वर चौहान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला

देश में हुए दो चरणों के मतदान के बाद हिमाचल कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। शिमला में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ने कहा कि दो चरण के मतदान में भाजपा को निराशा हाथ लगी हैं और 400 पार का नारा फेल होता नजर आ रहा है। भाजपा काल्पनिक बातो पर चुनाव प्रचार कर रही है और पिछले दस साल में देश आर्थिक रूप से पिछड़ा है। बेरोजगारी और मंहगाई भाजपा का बड़ा एजेंडा था लेकिन दस साल में न महगाई कम हुईं और न ही बेरोजगारी खत्म हुईं है। महेश्वर चौहान ने कहा कि ईडी और सीबीआई को हथियार के रुप में भाजपा इस्तेमाल कर रही है और चुनी हुई राज्यो की गैर भाजपा सरकार को गिराने का भाजपा देश भर प्रयास कर रही है। इंडी गठबंधन से भाजपा को डर लग रहा है। हिमाचल के चुनाव हिमाचलियत पर लड़ा जा रहा है और केंद्रीय मुद्दो के आलावा स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। कोविड में भ्रष्टाचार भाजपा की तत्कालीन सरकार ने किया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदलना पड़ा। आपदा में भाजपा ने किसी भी प्रकार मदद नहीं की लेकिन कांग्रेस सरकार ने 4500 करोड़ का राहत पैकेज दिया। भाजपा ने केवल रोड़े अटकाने का ही काम किया है। महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना सरकार ने शुरू की लेकिन भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत कर उसे भी रोकने का काम किया। कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होते ही भाजपा चिंता के पड़ गई है। शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत तय है। अन्य दो सीट पर भी कांग्रेस बहुत जल्द प्रत्याशी का ऐलान करेंगी।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!