कंगना रनौत को नहीं बल्कि विक्रमादित्य को ट्यूशन लेने की जरूरत : भाजपा

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के महादेव में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री एवं भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी गोविंद ठाकुर तथा विशेष रूप से चुराह विधायक हंसराज और नाचन विधायक विनोद कुमार उपस्थित रहे। अपने संबोधन में गोविंद ठाकुर ने विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने रोहडु क्षेत्र की एक भाजपा नेत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी और आज विक्रमादित्य मर्यादा की बात कर रहे हैं। गोविंद ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के इतिहास की ट्यूशन लेने की बात कह रहे हैं लेकिन उन्हें खुद ही ट्यूशन लेने की जरूरत है। विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश के 6 कांग्रेसी बागी विधायकों को कांग्रेस से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया।

कार्यक्रम में चुराह विधायक हंसराज ने कहा कि जिस व्यक्ति को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है वह उसका नाम भी लेना पसंद नहीं करते। जो व्यक्ति अपने पिता की प्रतिमा लगाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रोता हो उसे क्षेत्र की जनता किया वोट देगी। यह एक बड़ा सवाल है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू के गृह जिला से तीन-तीन विधायक इस्तीफा देने पर मजबूर हुए उससे साफ नजर आता है कि मुख्यमंत्री फेल साबित हुए है।

नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह आज जयराम ठाकुर के साथ डिबेट करने की बात कह रहे हैं लेकिन उनका इतना कद नहीं है कि वह जयराम ठाकुर से डिबेट करें। विनोद कुमार ने विक्रमादित्य सिंह को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जिस मंच पर विक्रमादित्य उन्हें कहेंगे वह उनके साथ डिबेट करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!