
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी
जिला भाजपा मंडी युवा मोर्चा के बूथ सशक्तिकरण के जिला सयोजक राजन सैनी ने बताया कि भाजपा जिला मंडी युवा मोर्चा ने संगठनात्मक जिला मंडी के सभी मंडलो में ‘बूथ सशक्तिकरण अभियान ‘कार्यक्रम पूरा कर लिया है। सोमवार को जोगिन्दरनगर के चौंतड़ा में इस अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया, जिसमे प्रमुख रूप से विधायक प्रकाश राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रकाश राणा ने कहा कि युवाओं को समाज हित मे हमेशा काम करते रहना चाहिए। युवाओ को प्राधनमंत्री मोदी के जीवन से भी प्रेरणा लेनी चाहिए। राणा ने कहा कि जयराम ठाकुर की पूर्व भाजपा सरकार ने जोगिन्दरनगर विधानसभा में विकास में कोई कमी नही छोड़ी थी मगर कांग्रेस की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। आने वाले समय मे लोकसभा की चारो सीटे भाजपा जीत कर केंद्र में फिर भाजपा सरकार बनाने में सहयोग करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए किया कार्य : राजन सैनी
वहीं, राजन सैनी ने कहा कि इस अभियान में जिला स्तर पर मंडी के कर्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का मार्गदर्शन मिला। सिराज मंडल के कार्यक्रम कों पंडोह में भी जयराम ठाकुर ने संबोधित किया। बल्ह मंडल में घटा में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी उपस्थित रहे। इसी तरह द्रग मंडल में विधायक पूर्ण ठाकुर मौजूद रहे। राजन सैनी ने कहा कि आने वाले समय मे युवा मोर्चा बूथ स्तर पर काम करेगा और मोदी सराकर की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का काम करेगा। राजन ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई गरीबों के लिए योजनाओं के कारण आज सभी वर्गों को लाभ मिला है इसी का ही परिणाम है की आज महिलाएं, नौजवान व बुजुर्ग सभी मोदी जी के साथ है।
यह रहे मौजूद :
वहीं, जोगिन्दरनगर के कर्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सकलानी ने केंद्र सरकार की योजनाओं व प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने मंडल बूथ सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। इस कर्यक्रम में जिला अध्यक्ष योगेश, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनय ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष गगन ठाकुर, मंडल बूथ सशक्तिकरण अभियान के जोगिन्दरनगर मंडल के सयोजक मुकेश भी उपस्थित रहे।

Author: Daily Himachal News
