Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कंगना रनौत के घर पर मनाया गया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस लहराया गया पार्टी का झंडा…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – भांबला – कंगना रनौत के घर पर भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले भांबला गांव में स्थित कंगना रनौत के घर पर स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराया गया। हालांकि खुद कंगना रनौत इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी क्योंकि वह किसी काम से मुंबई गई हुई है लेकिन उनके पिता अमरदीप रनौत और माता आशा रनौत सहित परिवार के अन्य लोग, रिश्तेदार और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पिता अमरदीप और माता आशा रनौत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर पार्टी की कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने प्रभु श्रीराम के गीत गाकर स्थापना दिवस की खुशियों को सभी के साथ सांझा किया। स्थानीय प्रधान रवि राणा ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रत्याशी कंगना रनौत के घर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी और इसे इतनी बड़ी पार्टी बनाने में हर कार्यकर्ता, नेता और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष योगदान है। भाजपा में हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि माना जाता है और संगठन को व्यक्ति विशेष से उपर रखा जाता है। यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी का इतना विशाल स्वरूप देखने को मिलता है।

इस मौके पर जगदीप रनौत, अशोक कुमार, रमेश रावत, अनिल कुमार, दीवान सिंह, भारत ठाकुर, मीरा देवी, आशा देवी, भारती शर्मा, बबली देवी, तारा देवी, लीला देवी और सरस्वती देवी सहित दर्जनों महिलाएं और कार्यकर्ताएं मौजूद रही।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!