
डेली हिमाचल न्यूज़ – शिमला – शिमला जिला में पिछले 22 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जिला में जुन्गा और कोटखाई तहसील में भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना के अनुसार पहली घटना जुन्गा तहसील के पटवार सर्कल डबलू के उपमोहाल जोत में पेश आई है। यहां वीरेन्द्र कुमार के घर पर भूस्खलन हुआ। इस हादसे में 35 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। घटना के समय वीरेन्द्र की पत्नी घर से बाहर थीं, जिससे वह बच गईं। इस हादसे में कुछ मवेशी भी मारे गए है।
वहीं, दूसरी घटना कोटखाई तहसील के ग्राम छोल, आदर्श नगर में पेश आई है। यहां भी एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। भूस्खलन से आए मलबे की चपेट में बुजुर्ग महिला कलावती फंस गईं। स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। महिला की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई है। वही जिला भर में भारी बारिश के कारण क्षेत्र की कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया की लगातार हो रही बारिश के करण हुए लैंडस्लाइड में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जा रही है।

Author: Daily Himachal News
About The Author
