हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने 11 माह में किया बेहतर कार्य, सभी गारंटीयां होगी पूरी : हीरापाल ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सहसंयोजक हीरापाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बने अभी 11 माह हुए है और सरकार ने तीन गारंटियां पूरी कर दी है। यह बात उन्होंने मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सरकार ने बेहतर कार्य किए है और एक वर्ष होने पर महिलाओं को दी गई गारंटी के पूरी करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के राजस्थान सहित अन्य राज्यों के चुनावों में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी बेहतर कार्यो को करने पर आगामी लोकसभा के 2024 के चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज प्रदेश में एक सम्मेलन करेंगी। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की स्थिति दिन प्रति दिन मजबूत हो रही और लोग कांग्रेस से जुड़ रहे है। हाल ही में हो रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों की दिशा दशा तय कर देगी।

आपदा प्रभावित आम लोगों की मदद में सरकार तत्पर : हीरापाल ठाकुर

हीरापाल ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज प्रदेश में पंचायती राज को अधिक मजबूत करने के लिए केरल की तर्ज पर पंचायती राज एक्ट को पूरी तरह लागू करने का सरकार से आग्रह करेगी। ताकि पंचायतों को अधिक अधिकार प्रदान किए जा सकें। उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि बीते दिनों में प्रदेश में आई आपदा प्रभावित आम लोगों को आर्थिक मदद प्रदान करने में सरकार तत्पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में बजट में की गई कटौती से आई भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सीएम सुक्खू ने अपने स्तर पर संसाधन जुटाने तथा इसमें विभिन्न संस्थाओं और लोगों से सरकार को मदद प्राप्त हुई है। जिससे आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करने में मुख्यमंत्री निरंतर प्रयास कर रहे हैं। मुख्य विपक्षी दल से हिमाचल सरकार को आस थी कि केंद्र सरकार के पास प्रदेश सरकार के जनता जुड़े मुद्दों को रखेगी, लेकिन उनकी समस्याओं के हल के लिए सहयोग की बजाय प्रदेश भाजपा उल्टी सीधी बयान बाजी करके राजनीतिक रोटियां सेंक रहा है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव चुन्नीलाल चौहान मौजूद रहे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!
20:17