हिमाचल : वर्तमान सरकार बदले की भावना से कर रही कार्य : पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : विनोद चड्ढा कुठेड़ा – बिलासपुर

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर राजनैतिक बदले की भावना से मिनी सचिवालय भवन के रोके गए कार्यों को जनता के हित में अविलंब शुरू करने की मांग की है। इससे इसका लाभ आमजन को मिल सके। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मिनी सचिवालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो लोगों के साथ सड़को पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा।

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अपने बयान में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष इस मिनी सचिवालय की मांग रखी थी। उन्होंने इसकी आधारशीला भी रखी थी तथा इसका कार्य भी शुरू कर दिया था। इस भवन का काफी काम हो चुका है। लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही वर्तमान कांग्रेेस के विधायक द्वारा इस कार्य को राजनैतिक बदले की भावना से रोका जा रहा है बल्कि इस कार्य में रोडा अटकाने का काम किया जा रहा है। जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यहां मिनी सचिवालय बनने से घुमारवीं उपमंडल के हजारों लोगों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं प्राप्त होनी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सता पर काबिज होते की प्रदेश की सुक्खु सरकार ने पहले पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को बंद कर दिया। अब पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू करवाए गए निर्माण कार्यो को अधर में लटकाया जा रहा है। भाजपा आने वाले दिनों में लोगों को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों के जागरूक करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!