हताशा में मर्यादाहीन आचरण कर रहे हैं राहुल गांधी और कांग्रेसी नेता : जयराम ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हताशा में कांग्रेस सामान्य शिष्टाचार और मर्यादा भूल गई है। कांग्रेस ने राजनीति में मर्यादा को तिलांजलि दे चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ट नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा गया शब्द उनकी मर्यादाहीन होती राजनीति का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति में कभी मर्यादा और सुचिता का ध्यान नहीं रखा। जब सत्ता में रहे तो निरंकुश रहे तथा तानाशाही और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और जब चुनाव में हार रहे हैं तो प्रधानमंत्री के लिए मर्यादाहीन बातें कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के लोग कांग्रेस की इस मर्यादहीनता का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह मर्यदाहीनता देश में हो रहे विकास और भ्रष्टाचार पर हो रहे कड़े प्रचार के कारण भी हैं। भ्रष्टाचारी पर क़ानून का शिकंजा कसता जा रहा है। वे जेल जा रहे हैं। वर्तमान के कांग्रेस के दो कार्यरत मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के बहुत बड़े मामले सामने आए हैं। ऐसे में कांग्रेस द्वारा अपने भ्रष्टाचार से देश का ध्यान हटाने के लिए इस तरह की हरकतें की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की ओछी राजनीति : जयराम

जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा कांग्रेस की परिपाटी बता रही है कि वह किस तरह की राजनीति में विश्वास करते हैं। यह कोई पहली बार नहीं है, जब प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस ने अपशब्द कहे। इसके पहले भी कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री के बारे में अपनी ओछी सोच का प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री के साथ देश के लोग हैं। कांग्रेस द्वारा कहे जा रहे शब्द कांग्रेस की हताशा और कुंठा का परिणाम हैं। देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में अपने खोते जनाधार से परेशान होकर कांग्रेस अब गाली-गलौज पर उतर आई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के यह बयान बता रहे हैं कि कांग्रेस का चुनावों में बुरा हाल होने जा रहा है।

देश के विकास के लिए काम कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश प्रधानमंत्री पर भरोसा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। देश में ऐतिहासिक प्रगति हो रही है। यही बात कांग्रेस समेत ज़्यादातर विपक्षी पार्टी के नेताओं को अखर रही है। देश में प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन कांग्रेस समेत सभी विपक्षियों की हताशा का कारण है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमले हो रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जितनी बार भी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर निजी और अमर्यादित हमले किए हैं उतनी बार ही देश के लोगों ने कांग्रेस को सबक सिखाया है। इस बार भी प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ कांग्रेस की यह मर्यादित टिप्पणी उन्हीं पर भारी पड़ेगी।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!