बेहतर होता एक साल के जश्न पर खर्च पैसा किसानों के हित में लगाते सीएम : संजीव देष्टा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

त्रासदी के दौर में भी प्रदेश सरकार एक साल का जश्न मनाने में व्यस्त रही। बेहतर होता सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जश्न पर खर्च किया पैसा गरीब किसानों के हित में लगाया होता। यह तीखा जुबानी प्रहार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया है। संजीव देष्टा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों को राहत देने व अपनी गारंटीयों को पूरा करने के बजाय जश्न मनाने में व्यस्त है। आपदा के दौर में किसानों को अपनी फसल को मंडियों तक पहुंचाने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार ने किसानों का दर्द नहीं समझा। आपदा के समय एक किसान ने अपनी सेब की फसल को खराब होने पर नाले में फेंका तो प्रदेश सरकार ने उसे राहत देने की बजाय उल्टा भारी भरकम जुर्माना लगा दिया। जिससे साफ जाहिर होता है कि सूबे की कांग्रेस सरकार किसान हितैषी नहीं किसान विरोधी है।

उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश सरकार ने किसानों से 2 रुपये किलो गोबर खरीदने की बात कही थी लेकिन अब सरकार केंचुआ खाद खरीदने पर आ गई है लेकिन सरकार में बैठे नेताओं को यह पता नहीं है कि 2 रुपये किलो खाद कहां बिकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के किसानों के साथ धोखाधड़ी सहन नहीं करेगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में किसान मोर्चा कांग्रेस को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। संजीव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ही किसान हितैषी है और केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कहीं महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई है। जिसका लाभ किसानों को कई सालों से सीधे तौर पर मिल रहा है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!