फसली बटेरे की तरह चुनावों के समय मंडी में नजर आ रही सांसद प्रतिभा : राकेश जंवाल

1 min read

….

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – सुंदरनगर

…..

प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी हैं। शनिवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सुंदरनगर के पूंघ में मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक राकेश जंवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। राकेश जंवाल ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि एक हार से कोई राजनीतिक दल पीछे नहीं होता। आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह कों देखते हुए विश्वास है कि भाजपा साल 2024 के आम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

आपदा के समय में गायब रही मंडी सांसद प्रतिभा सिंह : जंवाल

राकेश जंवाल ने आरोप लगाते हुए मंडी सांसद प्रतिभा सिंह से सवाल पूछा कि चुनाव देखते ही आपके दौरे मंडी क्षेत्र में शुरू हो गए परंतु आपदा के समय आप कहां नदारद थी। मंडी विश्व विद्यालय के दायरे कों घटाने के विषय पर आज तक सांसद प्रतिभा सिंह अपनी सरकार से बात नही कर पाई हैं जबकि इस विश्वविद्यालय का मंडी क्षेत्र कि जनता के लिए कितना आवश्यक हैं शायद इसकी जानकारी प्रतिभा सिंह को नही हैं। उन्होंने कहा कि सांसद फसली बटेरे की तरह चुनाव के समय मंडी में आएगी तो इसका पुरजोर विरोध मंडी की जनता करेगी।

यह रहे मौजूद :

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, नगर परिषद अध्यक्ष जितेंदर शर्मा, बीडीसी चेयरमैन राजकुमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बैरागी राम, हरिसिंह वर्मा, मण्डल के सभी पदाधिकारी व भाजपा के प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!