Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Lok Sabha Election 2024 – हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप मैदान में…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली – शिमला

लोकसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा दिन का वक्त नहीं बचा है। बुधवार को भाजपा ने 72 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर और पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर सहित 72 दिग्गजों के नाम हैं। गडकरी को नागपुर और खट्टर को करनाल व हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। इससे पहले पार्टी ने 2 मार्च को 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल थे। वही, भाजपा हाई कमान ने दूसरी लिस्ट में हिमाचल प्रदेश के दो लोकसभा सीटों पर भी टिकट फाइनल किए हैं। शिमला संसदीय सीट से सुरेश कश्यप के नाम पर मोहर लगी है जबकि हमीरपुर से अनुराग ठाकुर मैदान में उतरे है।

अनुराग ठाकुर का जीवन परिचय :

अनुराग सिंह ठाकुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री हैं। वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चौथी बार लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। उन्होंने पहले वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (31 मई 2019 से 7 जुलाई 2021) के रूप में कार्य किया। अनुराग ठाकुर ने संसद के भीतर आईटी पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है। 16वीं लोकसभा के दौरान, उन्हें लोकसभा के मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया गया, और वह यह पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए। उन्होंने डब्ल्यूटीओ की संसदीय समिति और संचालन समिति में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।2016 में उन्हें 124 सिख रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट के पद पर प्रादेशिक सेना में एक नियमित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था, जिससे वह नियमित अधिकारी के रूप में शामिल होने वाले पहले सेवारत भाजपा सांसद बन गए। उन्हें 2021 में कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया था। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो-भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और भाजपा में लगातार तीन बार नियुक्त होने वाले एकमात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। अनुराग ठाकुर एक उत्साही खेल प्रेमी हैं और उन्होंने एक खेल प्रशासक के रूप में खेलों में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। 2019 में उन्हें सांसद रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें चैंपियंस ऑफ चेंज 2019 पुरस्कार से सम्मानित किया गया. विश्व आर्थिक मंच और ग्लोबल फंड द्वारा “यंग ग्लोबल लीडर” के रूप में मान्यता प्राप्त अनुराग ठाकुर ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की श्रेणी में अपना “ग्लोबल चैंपियन” बनाया।

सुरेश कश्यप का जीवन परिचय :

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अपना राजनीतिक सफर बतौर बीडीसी सदस्य शुरू किया था। वह वर्ष 2012 में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुनकर आए। 2017 में वह दूसरी बार फिर इसी विस क्षेत्र से विधायक बने। उन्हें 2019 में लोकसभा के लिए चुना गया। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश कश्यप को शिमला ससदीय क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है। 23 मार्च, 1971 को सिरमौर जिले के पपलाहन में जन्मे सांसद सुरेश कश्यप वायु सेना में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह लोक प्रशासन में एमफिल, अंग्रेजी और पर्यटन में पोस्ट ग्रेजुएट, पब्लिक रिलेशंस एवं कम्युनिकेशंस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमाधारक हैं। उनके पास बीएड की डिग्री भी है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!