Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सिविल अस्पताल सुंदरनगर में 6 वर्षो बाद प्रदेश सरकार ने बहाल की अल्ट्रासाउंड सुविधा…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

सिविल अस्पताल सुंदरनगर में 6 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के साथ रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति करते हुए अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सुविधा को बहाल कर क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान की है। रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्व सीपीएस एवं पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। जिससे निश्चित रूप से सुंदरनगर, नाचन और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अस्पताल में उपलब्ध होंगी। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कही।
हेमंत शर्मा ने कहा कि पिछले छह वर्षो से सिविल अस्पताल सुंदरनगर में रेडियोलोजिस्ट की नियुक्त न होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सुविधा नहीं मिल रही थी। मजबूरन मरीजों को जेब ढीली कर निजी लैबों में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे थे। क्षेत्र के लोगों की पीड़ा और समस्या को देखते हुए सोहन लाल ठाकुर ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रख अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति करवाई है। जिसके लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर और विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री सहित सोहन लाल ठाकुर का आभार व्यक्त करते है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!