मंडी : कांग्रेस ने लगाया एसडीएम गोहर पर भाजपा को राजनीतिक लाभ देने का आरोप, पढ़े पूरी खबर…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – गोहर (संजीव कुमार) – लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा मतदाताओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित महानाटी का आयोजन करना जी का जंजाल बनता दिख रहा है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर इस आयोजन जरिए भाजपा को राजनीतिक लाभ देने का आरोप लगाया है। महानाटी के आयोजन के बाद नाचन कांग्रेस लीगल सेल और नाचन मंडल कांग्रेस ने सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एस.डी.एम. गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट और उनकी टीम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से भाजपा को अनुचित राजनीतिक लाभ दिलाया है। आरोप लगाया कि प्रशासन ने स्थानीय भाजपा विधायक विनोद कुमार व महामंत्री मुकेश चंदेल के साथ मिलकर भाजपा समर्थित महिला मंडलों को आमंत्रित किया। जिसमें में करीब 2700 मतदाताओं ने भाग लिया। इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा तब हुआ। जब भाजपा नेताओं के द्वारा अपने सोशल अकाउंट से कार्यक्रम में पहुंचे महिला मंडलों के सदस्यों के साथ कार्यक्रम परिसर में लिए गए ग्रुप फोटो जमकर वायरल किए गए। जिस पर निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ नाचन कांग्रेस ने कड़ा संज्ञान लिया है और चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। 

नाचन कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष काहन सिंह ठाकुर ने कहा कि सहायक निर्वाचन अधिकारी नाचन स्थित गोहर की अध्यक्षता में ख्योड़ मेला ग्राउंड में मतदाता जागरूकता को लेकर ख्योड़ मैदान बासा ‘‘मा भी पाणा वोट’’ थीम पर एक महानाटी का आयोजन किया। इस आयोजन के दौरान भाजपा विधायक ने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया और प्रत्येक महिला मंडल के साथ फोटो खिंचवाये। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनोद भाई आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है और साथ ही अबकी बार 400 पार का नारा भी लगाया। जिसका भाजपा इस सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक व कार्यकर्ताओं में निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का राजनीतिकरण किया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी नाचन ने भाजपा समर्थित महिला मंडल, युवक मंडल और पंचायत प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों को बुलाकर भाजपा का अघोशित प्रचार करने में मदद की है। जोकि चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना के साथ साथ निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इस पूरे प्रकरण में आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन हुआ है। शिकायत में मांग की गई है कि ऐसे में निर्वाचन अधिकारी के साथ-साथ भाजपा विधायक विनोद कुमार, भाजपा नेता मुकेश चंदेल व उनके सहयोगियों के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। 

उधर, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित महानाटी का आयोजन सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर 11 बजे तक किया गया है। उस दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी के लोग और विधायक मौजूद नहीं थे। वह स्वंय कार्यक्रम में मौजूद थे। ‘शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!