बेटी कंगना के साथ खड़ी है मंडी व प्रदेश की जनता, कांग्रेस को देगी करारा जबाव : जयराम ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं बालीवुड स्टार कंगना रानौत के खिलाफ कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत की अभ्रद टिप्पणी से देवभूमि सहित छोटी काशी मंडी का पारा तप गया है। इसी कड़ी में वुधवार को मंडी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा ने सड़कों पर उतर कर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं मंडी जिला से सभी भाजपा विधायक तथा अन्य पदाधिकारी और सैंकड़ों की तादाद में युवा व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से कंगना रानौत के पिता अमरदीप रानौत भी मौजूद रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान जहां भाजपा नेताओं ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच से कंगना के पक्ष में सहानुभूति जताते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर अपना गुबार निकाला। वहीं इसके बाद सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में रैली निकाल कर जमकर नारेबाजी की गई। मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना को लेकर कांग्रेस नेत्री द्वारा की टिप्पणी से आज पूरा मंडी आक्रोशित है। मंडी के नाम से इस प्रकार से प्रस्तुत कर मांडव ऋषि की तपोस्थली को कांग्रेस नेत्री द्वारा टिप्पणी कर बदनाम किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाली कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वे कभी नारी शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस नेत्री यह कह रही हैं कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट का एक्सेस बहुत से लोगों के पास है। यदि ऐसा है तो जिसने यह पोस्ट डाली उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिनके रहते प्रदेश में गुड़िया हत्याकांड हो गया और तत्कालीन कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर पाई थी। दिल्ली नैना साहनी का कांड भी इसी कांग्रेस के शासन में हुआ है लेकिन मंडी की बेटी का जिस तरह से अपमान करने की कोशिश की गई है उसे किसी भी लिहाज से बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी की बेटी के अपमान का बदला न सिर्फ मंडी बल्कि पूरे प्रदेश और देश की जनता लेगी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में महिला आयोग के माध्यम से चुनाव आयोग को शिकायत भेजी गई है और चुनाव आयोग से जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

इस मौके पर उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पिता अमनदीप रनौत, भाजपा के सभी विधायक अनिल शर्मा, राकेश जंवाल, विनोद कुमार, सुरेंद्र शौरी, इंद्र सिंह गांधी, प्रकाश राणा, दलीप कुमार, दीपराज, पूर्ण चंद, जिलाध्यक्ष मंडी निहाल चंद शर्मा, जिलाध्यक्ष सुंदरनगर पूर्व विधायक हीरालाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!