Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हिंदुओं और भाजपा का गढ़ है मंडी संसदीय क्षेत्र, हर हाल में लहराएगा भगवा : कंगना रनौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – सरकाघाट

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का कहना है कि मंडी संसदीय क्षेत्र हिंदुओं और भाजपा का गढ़ है। इसलिए यहां पर हर हाल में भगवा लहराएगा। यह बात उन्होंने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट में चुनाव प्रचार के दौरान कही। कंगना ने कहा पूर्व की जयराम सरकार ने प्रदेश में जो विकास के काम शुरू किए थे, सत्ता परिवर्तन के बाद मौजूदा सरकार ने उन सभी का बेड़ा गर्क करके रख दिया है। आज प्रदेश सरकार मात्र कुछ समय में ही हजारों करोड़ का कर्ज ले चुकी है लेकिन वो पैसा गया कहां, इसका किसी को कोई पता नहीं है। कंगना रनौत ने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश की बेटी हूं लेकिन मुझे पूरे भारत में मान-सम्मान मिला है। पूरे भारत में मैं जहां भी जाती हूं वहां के लोग अथाह प्यार देते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में यह मान-सम्मान अभिनेता अमिताभ बच्चन के बाद अगर किसी को मिलता है तो उसमें हिमाचल की बेटी कंगना का नाम शामिल है। लेकिन जिस तरह से कांग्रेस ने बेटी का अपमान किया है उसका बदला मंडी संसदीय क्षेत्र और खासकर सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता हर हाल में लेगी। उन्होंने सरकाघाट के लोगों से शत प्रतिशत लीड देने का आहवान भी किया।

कंगना रनौत ने कहा कि महिलाओं का सही ढंग से अगर कोई पार्टी मान-सम्मान करती है तो वह भाजपा ही है। आज वह इसका जीता जागता उदाहरण हैं। वर्ष 2029 के बाद देश और प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के बाद नारी शक्ति का असली स्वरूप नजर आएगा।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!