Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दिल्ली से 1026KM का सफर तय कर लेह पहुंचेगी एचआरटीसी बस, पढ़े आम जनता से जुड़ी खबर…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ :दिल्ली – केलांग – एशिया के सबसे लंबे रूट दिल्ली लेह रूट पर बस सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह 05:30 बजे केलांग से यह बस लेह के लिए रवाना हो गई है, दिल्ली से यह बस पिछले कल दोपहर 12:15 बजे चल कर सुबह 5 बजे केलांग पहुंची और केलांग से 05:30 बजे लेह के लिए निकली, लेह से दिल्ली के लिए बस कितने बजे निकलेगी यह आज की यात्रा के समय पर निर्भर करेगा और उसी हिसाब से लेह से दिल्ली का समय निर्धारित किया जाएगा। इस बस इसमें काफी बदलाव किए गए है। दिल्ली से लेह लद्दाख के लिए अब यह बस नए रूट भगेड़ फोरलेन से चलेगी और बिलासपुर नही जायेगी (सुंदरनगर से ही यह बस सीधे फोरलेन पर चलेगी और अब नए समय पर जायेगी, दिल्ली से यह बस अम्बाला, चंडीगढ़, किरतपुर फोरलेन, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू, मनाली, अटल टनल, केलांग, बारालाचा दर्रा, तंगलांगला दर्रा, लाचुंगदर्रा होते हुए लेह लद्दाख पहुंचेगी।

दिल्ली से दोपहर 12:15 बजे चलेगी बस :

दिल्ली से यह बस दोपहर 12:15 बजे चलेगी जबकि
जबकि पहले यह दोपहर 2:30 बजे या 3:45 पर चलती थी। चंडीगढ़ सेक्टर 43 से शाम 6:10 बजे चलेगी और रात 10 सुंदरनगर बस अड्डा पहुंचेगी। इसके साथ ही बस रात करीब 2 बजे मनाली, सुबह 5 बजे केलांग पहुंचेगी। इसके उपरांत बस एवं स्टाफ बदलने के बाद सुबह 5:30 बजे लेह के लिए प्रस्थान करेगी लेकिन सबसे बड़ी बात है कि बस का केलांग में रात्रि ठहराव नहीं होगा। बस दिल्ली से चलकर सीधे लेह लद्दाख पहुंचेगी और बीच रास्ते पर रिफ्रेशमेंट, खाना खाने और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए भी रुकेगी।

1026 किलोमीटर का सफर मात्र 1740 रुपए में होगा :

दिल्ली से लेह पहुंचने में बस को करीब 30 घंटे का समय लगेगा और इस दौरान बस 1026 किलोमीटर का सफर तय करेगी। पर्यटकों को इस सेवा का बेसब्री से इंतजार था और कुछ लोगों का मानना है की यह रूट एशिया का सबसे लंबा बस रूट है लेकिन यह न ही एशिया का सबसे लम्बा रूट है। बता दे की 2 केंद्र शासित प्रदेश और 3 राज्यों से होकर यह बस गुजरेगी तथा मनाली लेह मार्ग के बीच 4 दर्रा होकर गुजरेगी। यात्रा जो एक जिंदगी का अलग अहसास करवाएगी और बस बर्फीली वादियों से होकर जायेगी। वही, हिमाचल पथ परिवहन निगम बस की ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी प्रयास कर रहा है। और जल्द यात्रियों को यह सुविधा प्राप्त होगी।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!