November 30, 2023

पूर्व CM जयराम के सुरक्षा अधिकारी की डिमोशन, एएसआई से डिमोट कर बनाया कांस्टेबल, आदेश जारी…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा अधिकारी को डिमोट कर दिया गया है। जयराम के सुरक्षा अधिकारी भूपिंदर कुमार को हेड कांस्टेबल और एएसआई के पद पर दी गई पदोन्नति के आदेश पुलिस विभाग द्वारा वापिस ले लिए गए हैं। पुलिस मुख्याल द्वारा इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्याल द्वारा जारी किए गए आदेशों में हवाला दिया गया है कि उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश में विकास बनाम स्टेट ऑफ हिमाचल प्रदेश मामले में हाई कोर्ट की ओर से दी गई जेजमेंट की अनुपालना करते हुए समीक्षा विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर कांस्टेबल भूपिंदर कुमार अब एएसआई और हेड कांस्टेबल के पद पर जारी किया गया पदोन्नति आदेश वापस ले लिया गया है। पुलिस विभाग में भूपिंदर कुमार को तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल के पद पर वापस कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!