Himachal News – कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद, जिला मंडी कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं चंपा ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – शिमला – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को नई धार देने की रणनीति के तहत जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। पार्टी के इस फैसले को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत पूरी की गई है। अभियान के दौरान एआईसीसी पर्यवेक्षकों ने जिलों में जाकर संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन किया, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और स्थानीय नेतृत्व की क्षमता को परखा। इन रिपोर्टों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन के बाद नए जिला अध्यक्षों के नामों पर मुहर लगाई गई।

घोषित सूची के अनुसार मंडी जिला से चंपा ठाकुर, कांगड़ा से अनुराग शर्मा, हमीरपुर से सुमन भारती शर्मा, लाहौल-स्पीति से दोरजे अंगरुप, कुल्लू से सेस राम आज़ाद, चंबा से सुरजीत कुमार भरमौरी, सिरमौर से आनंद परमार, सोलन से सुभाष चंद वर्माणी, शिमला अर्बन से इंद्रजीत सिंह, बिलासपुर से अंजना धीमान और ऊना से देशराज गौतम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस नेतृत्व ने क्षेत्रीय संतुलन, संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ को प्राथमिकता दी है। पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट है. कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना, गुटबाजी पर लगाम लगाना और जनता के मुद्दों को मजबूती से सड़क से सदन तक उठाना।

वही, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नए जिला अध्यक्ष संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और विपक्ष के आरोपों का राजनीतिक जवाब देने में अहम भूमिका निभाएंगे। हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस के इस कदम को आने वाले समय में सत्ता और संगठन दोनों स्तरों पर असरदार माना जा रहा है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!