Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पंडोह : 40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद वन विभाग से सेवानिवृत हुए धर्मपाल…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – पंडोह
वन विभाग में 40 वर्षों तक लंबी सेवाएं देने के बाद पंडोह के धर्मपाल उप वन राजिक के पद से सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी यह सेवानिवृति बीती 31 दिसंबर को हुई। धर्मपाल नाचन वन मंडल के तहत आने वाले पंडोह में बतौर उप वन राजिक के पद पर कार्यरत थे। धर्मपाल वर्ष 1984 में वन विभाग में बतौर रेंज क्लर्क के पद पर तैनात हुए। 1994 में इनकी सेवाएं रेगुलर हुई और 2002 में यह वन रक्षक के पद पर और 2019 में उप वन राजिक के पद पर पदोन्नत हुए। धर्मपाल ने अधिकतर समय तक नाचन वन मंडल में ही अपनी सेवाएं दी और इन्हे अपने समय में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभाग की तरफ से प्रशस्ति पत्र भी दिए गए है। 2019 में इन्होंने ब्लॉक फारेस्ट ऑफिसर बासा के पद पर अपना कार्यभार संभाला और उसके बाद वर्ष 2021 में पंडोह तबदील हुए। 31 दिसंबर 2023 को इन्हें विभाग ने शानदार विदाई दी। इस विदाई समारोह में विभाग के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे। धर्मपाल मूलतः सरकाघाट के रहने वाले हैं लेकिन इन्होंने पंडोह में ही अपना घर बना लिया है। धर्मपाल अब सेवानिवृति के बाद सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!