मंडी : भारत सेतू योजना के तहत बनेगा पंडोह में लाल पुल के स्थान पर नया पुल…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला-मंडी

मंडी जिला के द्रंग विधासनसभा क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों को नेशनल हाईवे के साथ जोड़ने वाले 100 साल पुराने लाल पुल के स्थान पर भारत सेतू योजना नया पुल बनाया जाएगा। यह जानकारी शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में टूटे हुए पुलों के स्थान पर नए पुल बनाने के लिए केंद्र सरकार से भारत सेतू योजना के तहत 300 करोड़ की मांग की गई है। यह मांग केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गड़करी से उठाई गई है। उन्होंने प्रदेश को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि टूटे हुए पुलों के स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर नए पुल बनाए जाएंगे जिसमें पंडोह का लाल पुल भी शामिल है। लाल पुल का नाम उन्होंने सबसे पहले लिया। इससे पंडोह के लोगों में अब आशा की नई किरण जगी है।

100 साल पुराना पुल टूटने से पंडोह बाजार हो गया है सूना :

पंडोह बाजार में ब्यास नदी पर 100 साल पहले बना लाल पुल बीती 9 जुलाई को भारी बारिश के कारण टूट गया था। अब द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों को नेशनल हाईवे तक आने के लिए लंबे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में पंडोह बाजार के कारोबारियों का कारोबार भी चौपट हो गया है। पहले यही पुल लोगों को आपस में जोड़ता था और इसके माध्यम से रोजगार चल रहा था। लेकिन अब यह पुल टूट जाने से पंडोह बाजार में सूनापन पड़ गया है। मंत्री के बयान के बाद लोगों में उम्मीद की किरण जगी है।मंत्री विक्रमादित्य के सराहनीय प्रयासों की क्षेत्र में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है। लोग बड़ी जोर से इस पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। देखना होगा कि उनकी यह मांग सरकार कब तक पूरा करती है।

पुल टूटने से 12 पंचायतों के लोग मुश्किल में :

लाल पुल के टूटने से लगभग 12 पंचायतों के हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन्हें लंबी दूरी तय करते हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग पंडोह डैम के कैंची मोड़ तक पहुंचना पड़ रहा है। जिससे नौकरी पेशा व मजदूरी करने वाले लोगों के लिए भारी परेशानी हो रही है। स्कूल खुलने पर बच्चों के लिए समस्या और अधिक विकराल हो जाएगी। यह खबर जंगल में आग की तरह पडोह व बदार घाटी के लोगों में खुशी का संचार कर रही है। व्यापार मंडल पंडोंह के चेयरमैन बीआर सकलानी, प्रधान कुलदीप आनंद ,उपप्रधान गुरदेव सैनी सहित सभी व्यापारियों स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण मंत्री के प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया है। ग्राम पंचायत पडोह की प्रधान गीता देवी, पंचायत प्रधान हटौन रोशनी भारद्वाज, नागधार के प्रधान रमेश ठाकुर, देवरी के प्रधान धनी राम, मासड के प्रधान लोकपाल , सियोग पंचायत की प्रधान वीना महंत,सहित बदार घाटी के सैकड़ों लोगों ने खुशी जताते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य की पहल का स्वागत करते हुए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!