जोगिंद्रनगर और पधर में वोकल फॉर लोकल का नारा देकर विक्रमादित्य ने किया कंगना पर कटाक्ष, पढ़े पूरी खबर…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने वोकल फॉर लोकर का नारा देकर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर जुबानी हमला बोला है। आज मंडी जिला के जोगिंद्रनगर और पधर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इम्पोर्टिड चीजों की एक्साइरी हो जाती है इसलिए लोकल चीजों पर ही विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसे प्रत्याशी बनाया है इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। आपदा के समय में प्रदेश के लोगों के साथ कौन खड़ा था इसका सभी को पता है और इसका जबाव प्रदेश की जनता खुद देगी। उन्होंने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है कि मंडी संसदीय क्षेत्र को देश का सर्वश्रेष्ठ संसदीय क्षेत्र बनाना है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बरोट के पास से प्रस्तावित भुभुजोत टनल के निर्माण को वह अपनी प्राथमिकता में शामिल करेंगे। आज भी वह जब केंद्रीय मंत्रियों से मिलते हैं तो उनके समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हैं लेकिन सांसद बनने के बाद वह ज्यादा गंभीरता से इस विषय को सदर के भीतर उठाएंगे। उन्होंने कहा कि भुभुजोत टनल के बन जाने से मंडी और कुल्लू जिलों में आपसी दूरी कम होगी और सामरिक दृष्टि से यह बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण भी है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनौती से भागना उनके डीएनए में नहीं है। जब भी उन्हें कोई चुनौती दी गई उसका उन्होंने पूरी तरह से डटकर मुकाबला किया है। चुनाव लड़ने का निर्णय उन्होंने इसी कारण लिया ताकि अपने लोगांे के साथ लगातार संवाद कायम रह सके। कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं और कांग्रेस का कार्यकर्ता हर बार की तरह इस बार भी पूरी मेहनत के साथ मैदान में जीतने के लिए मुकाबला करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!