Search
Close this search box.

मंडी : जो मेरा विरोध कर रहे वो मुख्यमंत्री के प्राइवेट लिमिटेड कर्मचारी है नेता नही : विनोद कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी-गोहर : संजीव कुमार

सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा एसडीएम विधायक प्रकरण पर विधायक नाचन विनोद कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने और राजस्व विभाग और सत्तारूढ़ नेताओं की तरफ से विरोध का सामना कर रहे विधायक विनोद ने रविवार को चुप्पी तोड़ते हुए अपने खिलाफ हुई एफआईआर पर खुलकर बोलते हुए कहा कि जब में राजनीति में आया तो मेरे पिता ने मुझे कहा था कि बेटा जब तुम राजनीति में आ ही गए हो तो आज से यह समझना की जितना तुम्हारा क्षेत्र है वह तुम्हारा परिवार है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के लोग जो बाढ़ से प्रभावित थे उनकी बातों को प्रशासन अनसुना कर रहा था। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि के नाते मैंने अगर बाढ़ से प्रभावित गरीब असहाय और प्रभावित लोगों के लिए आवाज उठाई है तो गलत क्या किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अगर नाचन की जनता की आवाज को ऐसे दबाएंगे तो वे दर्जनों एफआईआर सहन करने के लिए तैयार हैं। विनोद ने कहा कि एसडीएम के आंसू कुछ लोगों को दिखे लेकिन जिनके घर बेघर हो गए, जिनकी जमीन बह गई और जो खुले आसमान के नीचे रातें गुजार रहे है उनके आंसू नही दिखे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किसी कर्मचारी को धमकी दी है और न किसी कर्मचारियों को अपशब्द कहे है।

पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर था लाइव :

विनोद कुमार ने कहा कि पूरा प्रकरण लाइव था। कांग्रेस के एक मित्र ने मुझ पर संस्कार की बात की है। उन्होंने कहा कि जो बात आपने की है मित्र वह तो कोई पशु चराने वाले से कम नही है। उन्होंने कहा कि कुछ बात क्षमा की सामने आई है। विनोद ने कहा कि किस चीज की क्षमा मांगू मैंने कोई चोरी की है। उन्होंने कहा कि जो मेरे खिलाफ ज्यादा बोल रहे है वह कांग्रेस के नेता नही बल्कि मुख्यमंत्री की प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चन्देल, महामंत्री नाचन भाजपा नरेंद्र भंडारी, रविन्द्र राणा और मुरारी लाल राणा समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नाचन भाजपा मंडल ने की मुख्यमंत्री से की उच्च स्तरीय जांच की मांग :

नाचन भाजपा मंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए। मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर, रविन्द्र राणा, मनोज ठाकुर, मनोज शर्मा, टीकम राम, कमल देव और राजेश्वर ठाकुर ने कहा है कि सरकार बल्ह तहसील स्थित कार्यालय कानूनगो की कार्य प्रणाली की जांच करके तथ्य सामने लाए और जन प्रतिनिधि के साथ किए दुर्व्यवहार पर उसके खिलाफ कड़ी करवाई करे। नाचन भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस कर्मचारी के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई नही की तो नाचन भाजपा मंडल आंदोलन के रास्ता अख्तियार करेगा। नाचन भाजपा ने मांग की है कि विधायक के खिलाफ एफआईआर को जल्द निरस्त किया जाए।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!