मंडी : मूल माहूनाग जी बखारी कोठी करसोग के जन्मदिन पर चढ़ाएं गए 56 भोग, सैंकड़ों श्रद्धालु बने गवाह……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करसोग/सुंदरनगर : सुकेत रियासत के अराध्य देव श्री मूल माहूनाग जी बखारी कोठी करसोग का जन्मदिन इस बार 3 श्रावण (18 जुलाई) को आयोजित किया गया। इस वर्ष देवता का जन्मदिन देवता के भक्तों द्वारा खास तरह सें आयोजित किया गया। इस वर्ष देवता को 56 भोग का प्रसाद देवता को उनके जन्मदिन के अवसर पर लगाया गया।
जानकारी देते हुए सुकेत सर्व देवता कमेटी सुंदरनगर के प्रधान डॉ. अभिषेक सोनी ने बताया कि यह भोग सुकेत देवता मेला कमेटी द्वारा देवता को लगाया गया है। देवता जी के लिए भोग सुंदरनगर से तैयार कर मूल माहूनाग जी बखारी कोठी करसोग पहुंचाया गया जहां देवता की कमेटी ने वाद्ययंत्रों के भोग को देवता की कोठी पहुंचाया गया। सोमवार सुबह देवता की पुजा के बाद विधिवत देव विधान से 56 भोग देवता को अर्पित किए गए तथा उसके उपरांत श्रद्धालुओं को दिया गया। 56 भोग का प्रसाद लेने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखा।
वहीं मंदिर कमेटी के प्रधान संतराम ने बताया कि भोग के  उपरांत देवता का झाडा किया गया जिसमें देवता के स्वयंभू धंगयारा तथा घंटी को कोठी से निकला गया तथा देव कार्यवाही शुरू की गई। वहीं देव बडेयोगी जी तलैहन के गुर और कारदार कमेटी मौजूद रही देव‌ बडेयोगी जी को देव मूल माहूनाग जी का पुरोहित माना जाता है तथा जन्मदिन की कार्यवाही देव बडेयोगी जी द्वारा की जाती है। वहीं इस वर्ष देव बीजू सपनोट भी देवता के जन्मदिन के शुभ अवसर पर देवता के पास आए थे।
इस मौके पर बडादेव कमरुनाग जी दाडी के कारदार निशांत शर्मा, सुकेत देवता से आचार्य रोशन, पुनीत शर्मा, लवली ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!