
डेली हिमाचल न्यूज़ – शिमला – सुंदरनगर – प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल के पिता मियां हरदयाल सिंह का रविवार शाम को आज निधन हो गया। हरदयाल सिंह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। यह समाचार समूचे भाजपा परिवार और प्रदेशवासियों के लिए गहरे शोक का विषय है। मियां हरदयाल सिंह के निधन से पार्टी ने एक सम्मानीय व्यक्तित्व को खो दिया है।
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, वरिष्ठ नेता शांता कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, अभिनेत्री और भाजपा नेता कंगना रनौत, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, रणधीर शर्मा, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, विधायक त्रिलोक जमवाल, विनोद कुमार, दिलीप ठाकुर, प्रकाश राणा, संजीव कटवाल, पायल वैद्य, प्यार सिंह कंवर तथा सभी भाजपा प्रवक्ताओं और सह मीडिया प्रभारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बता दे की मियां हरदयाल सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव पुंघ में किया जाएगा।

Author: Daily Himachal News
